Saturday, December 26, 2020

Silence


The Silence speaks,
More than words,

When the mind wanders,
Into the sea of thoughts,
To generate ideas,
Ideas that can change,
The world outside or inside,
An idea that can create,
Nuisance or harmony,
An idea that can enlighten,
The devil or an angel,
or
Just to revise the past,
Point by point,
To feel the pain,
Or happiness,
To travel through times,
Refreshing old rhymes

Who said, silence is silent,
It speaks louder than words,
Like a revelation,
or a celebration,
Like a sensation,
or an elation,

Silence has a lot in store,
If you can face your soul,
So, wake up to silence,
Experience the tornado,
that silently touches you,
from inside,
without uttering a note... Dr. DV

Saturday, August 15, 2020

बरखा


प्रकृति से इश्क़ का शंखनाद है, 

मौन चित्त का वार्तालाप है,

हर बूँद में छुपा है एक राज़,

टूटे दिल का विलाप है,


सूखे होंठो की मुस्कान है,

बेघरो का एक मकान है 

कितने भाव घुले है इसमे,

एहसासो की जैसे ख़ान है,


खुशी से रोता आकाश है,

किसानो का विश्वाश है,

हज़ारों इच्छाए दिल में दबाए,

मन को करता भ्रमित, पाश है,


तड़पती रूह का इंतज़ार है,

कमसिन जवानी का प्यार है,

हज़ार रंगों का इंद्रधनुष,

नादानी का यह इज़हार है,


भीगते केशो का सूत्रधार है,

तन्हाई का यह मल्हार है,

आईना सा होता है प्रतीत,

जाने किस देव का व्यवहार है,


उलझनो का एक किनारा है,

अंधेरे का एक सितारा है,

अब तक समझ ना पाया कोई,  

इससे क्या रिश्ता हमारा है?   


Sunday, July 12, 2020

अंधापन


संग रह कर मेरे, एहसान कर दिया,
पल में मुझे उसने, मेहमान कर दिया,

कभी जगमगाती थी, मेरी रातें सभी, 
उसने मुझे खाली, आसमान कर दिया,

हर तरफ रहते थे, कभी मेरे ही चर्चे,  
आज कोने में पड़ा, सामान कर दिया,

देखता है मुझको कुछ इस नज़र से, 
मेरी ज़िंदगी का जैसे दान कर दिया,

आज समझा मैं कारण इसका 'साथी'
इस अंधेपन ने  मुझे, नादान कर दिया ||  

Saturday, June 27, 2020

कुछ नही बदलता


कहते है सब, बदलाव, सबे बड़ा सत्य है,
अच्छे अच्छे करते, इसके समक्ष नृत्य है,

पर क्या बदलता है, सिर्फ़ समय के अलावा,
क्या बदलाव को मानना, ही है एक छलावा,

बचपन में बताया था, पढ़कर मिलेगी खुशी,
खेलोगे कूदोगे तो केवल रह जाओगे दुखी,

नौकरी नही है, वो तो है खुशी का पिटारा,
इसके बिना नही चल सकता जीवन हमारा,

बहुत मेहनत की पाने को, मैने वो दुनिया,
बस बीतता गया समय, और कुछ नही किया,

आज नौकरी है, पर वो बचपन नही रहा,
साँसें चल रही है पर, जीवन किसने कहा,

आज भी देखता हूँ, मैदान में खेलते बच्‍चे,
बचपन की वो यादें, एहसास वो सच्चे,

पर आज भी नही खेल सकता संग उनके,
मिला कुछ नही शायद, बस पल ही बदले,

कौन कहता है, इंतज़ार बदल देता है समय,
मेरा ख़त्म नही हुआ इंतज़ार, ना मिली लय,

क्या ये सब किसी की सोची समझी चाल थी,
या बस एक पुतले को मिली इंसानी खाल थी,

कौन कहता है, बदलाव ही सृष्टि का नियम है,
इस जाल को, तोड़ ना पाता कोई भी संयम है,

कितनी ही रूह बस शरीर में क़ैद रह जाती है,
साँसें मिलती है उनको, ज़िंदगी कहाँ वो पाती है,

पा लेते है जो सपने, वो भी कहाँ संतुष्ट होते है,
बस आगे आगे जाने की होड़ में लगाते गोते है,

मतलब, जो बदलता है, वो बस समय होता है,
इंसान करता है मरने का इंतज़ार, बस रोता है || Dr DV |

Sunday, May 10, 2020

हो गये


जिनको साथ मिला, आसमान हो गये,
तन्हा रह गये जो,  वो अंजान हो गये,

रीत चलती आई यही, इस जीवन की,
पैसे जेब में भरकर, पकवान हो गये,

घिसता रहा कोई, बनने को एक हीरा,
कुछ बिन घिसे यहाँ, जवान हो गये,

चुपके से करते रहे, किताब रंगीन, 
हम रहे सामने तो, शैतान हो गये, 

बहुत कुछ छुपाए रखती है यह दीवारें,  
पाप यहाँ अपने ही, अरमान हो गये || 

Saturday, May 2, 2020

I’ll Stand


I've been waiting for ages,
For the time,
I've been waiting for ages,
For the rhyme,
I've been waiting for ages,
For the crime,
I've been waiting for ages,
For the chime,

Alas! This cruel world,
Don’t understand,
Alas! This cruel world,
Don’t take a stand,
Alas! This cruel world,
Don’t make a band,
Alas! This cruel world,
Don’t hold hand,

So, I’ll stand for self,
Creating new way,
So, I’ll stand for self,
For here to stay,
So, I’ll stand for self,
With hopeful ray,
So, I’ll stand for self,
And will fight and pray.


Sunday, April 26, 2020

Writing Poetry is Easy. If you don't believe me then check this out.

Hello to all aspiring writers and poets,

I am sure you all want to create stories and write poetry that would touch million hearts. But to reach here you need to do three things very profoundly:
a) Read a lot
b) Write a Lot
c) Learn various forms or styles of writing.

Well, the first 2 things, I am sure you all must be doing on your own, I am here to help you with the third point. I have had recently written a poetry book ‘There’s a Poet in Everyone’ which is available in amazon kindle too.

This book consists of 55 various forms of English Poetry which include, Haiku, Quatrain, Etheree, Cinquain, Acrostic, Freeverse, Rhyming, ABC, and many more poetry forms.

In this book, you will also understand how to write these forms of poetry

In parallel to the book, I also have started my youtube channel Creative Energy where I discuss writing various forms of poetry video by video. So, those who are interested in learning various poetry forms can watch the videos and then comment on the videos with examples or any doubt. I hope the channel will help aspiring poets and writers.

How to write Quatrain Poetry

This is just one form, as of now I have made a video on Couplets, Triplets, Acrostic, ABC, Quatrain, Rhyming, and Free Verse.

Do watch and let me know if it helps you in writing and learning various forms of poetry.

Keep Writing!   Keep Learning!   Keep Enjoying!

Saturday, April 25, 2020

है नमन तुझे, ओ महादेव



है नमन तुझे, ओ महादेव,
तेरी लीला की बात नही,
  
ना देव है, ना वो दानव है,
ना पशु है, ना वो मानव है,
त्रिशूल है उसके संग खड़ा, 
इस सृष्टि का, संहारक है,  

है नमन तुझे, ओ महादेव,
तेरी लीला की बात नही,

है नीलकंठ, बम बम बोले,
जब नृत्य करे, पृथ्वी डोले,
शक्ति से भय ना पाले वो,
बस भक्ति से उसका होले 

है नमन तुझे, ओ महादेव,
तेरी लीला की बात नही,

निर्माण करे, या करे क्षति,
जीवन पा लू, गर तू हो रथी,
जो गंगा को धारण कर ले,
जो रोक सके यह समय गति,

है नमन तुझे, ओ महादेव,
तेरी लीला की बात नही,

तू सन्यासी, तू ही जीवन,
करुणा से लिपटा, तू पावन,   
तू समय चक्र का दाता है,
तू ही गर्मी, तू ही सावन,

है नमन तुझे, ओ महादेव,
तेरी लीला की बात नही,

उसका भोलापन, ज्ञात मुझे,
वो शिव है, उसकी जात नही, 
है नमन तुझे, ओ महादेव,
तेरी लीला की बात नही.

है नमन तुझे, ओ महादेव,
तेरी लीला की बात नही ||

Sunday, April 19, 2020

आ ढूँढे


ढूँढे ऐसा आसमान,
जहाँ उड़ने में ना रोक हो,
ढूँढे ऐसा कारवाँ,
जहाँ चलने में ना टोक हो,

ढूँढे ऐसा समय यहाँ,
जो धन का ना गुलाम हो,
ढूंढे ऐसा समा यहाँ,
जहाँ मन में केवल राम हो,

ढूँढे ऐसा आईना,
जिसमें प्रतिबिंम ना मेरा हो,
ढूँढे ऐसा लम्हा कही,
जिसमें सब कुछ ही तेरा हो,

ढूँढे ऐसा दाम कही,
जिसमें सब कुछ ही बिकता हो,
ढूंदे ऐसा कवि कही,
जो एक शब्द ना लिखता हो.

Saturday, April 18, 2020

My love (Enclosed rhyme + Etheree + Lyrette + Rhyme + Fibonacci + acrostic + Quintet)



I remember our meeting,
When you were wetted by rain,
No sign of tears or pain,
I still felt like cheating,

How can that dropping drop,
Touch your rosy lips,
You were the cause of slips,
You were my only crop,

That
Rainbow,
Of our love,
Of our cozy,
And passionate hug,
And your beautiful eyes,
Melted my sighs into you,
And your fiery breath was heating,
My desires of closeness and freedom,
For heaven of love and care of the souls,

Pure love,
Natural,
And breathtaking,
Your timeless touch
Digs so deep down,
To cherish,
To live,

And when I kissed the drops,
Resting on your cheeks,
I felt inside my heart,
Elation of numerous winning streaks,

Oh, my queen, your wet hair,
Were touching my neck,
Our ship of love was sailing,
Without the fear of being, wreck,


Oh,
Love,
You are,
My angel,
Your sublime kisses, 
Evokes life inside dead desires

Majestic tightness of your hug,
Youthful passion was on,

Love was painting the clock,
Overwhelmed senses went greedy,
Vivacious sun of adore,
Enchanted the symphony of trust,

Oh, my queen of heart,
How can I forget our meeting,
My senses were, slave of your flirt,
And my fortune was shining with our dating,
My memories still have your fragrance and every second it is elating.

Thursday, April 16, 2020

कह दो मुझसे


कह दो मुझसे, यह बात सच है,
कह दो मुझसे, ज़ज्बात सच है,

भूल जाऊँगा, सुबह की खुश्बू,
कह दो मुझसे, बस रात सच है,

विश्वाश नही अब, फरिश्तों में,
कह दो मुझसे, आघात सच है,
  
एकता के सपने, मिथ्या है सब,
कह दो मुझसे, बस जात सच है.

तन्हाई का मोल, कौन जाने,
कह दो मुझसे, बारात सच है,

देखे नही, फूल मुख से गिरते,
कह दो मुझसे, पक्षपात सच है,

कैसे मान लू, जीत मैं 'साथी',
कह दो मुझसे, बस मात सच है||   

Wednesday, April 15, 2020

नशा


उस सुबह को, उस शाम को,
एक अप्सरा दिखी, आम को,

खोया उसकी सुंदरता में ऐसा,
भूल गया मैं जाना, काम को    

अजब सा नशा चढ़ा था मुझे,
कौन करे अब याद, राम को,

पतझड़ आया, आया सावन,
छोड़ ना सका, मैं आराम को, 

तोड़ दिए रिश्ते, तोड़े नाते,
छोड़ ना पाया, इस इनाम को,

समझा ना मैं, चाल उसकी,
ना दिया महत्व, विश्राम को,

कुछ लम्हो बाद, बची तन्हाई,
    न्योछावर हुआ सब, जाम को.     

नशा अच्छा नही, कोई भी 'साथी',
समझाओ कोई, इस आवाम को ||



Monday, April 13, 2020

Within You

The cycle of pleasure and pain,
No idea, what to attain,
Everyone is busy in thesis,
Calculating losses and gain,

Those old age wrinkles,
Whiteboard that twinkles,
Droplets that no more excites,
Alas! I hate these pimples,

The sun is sweating at work,
Lone entity, Oh! a jerk,
I will be with you forever,
Wait! What’s my perk?

The life dwindle always,
Flower never stays,
I feel like living in hell,
Lone nights, Overworked days.

Searching happiness around,
Deaf towards that sound,
Sound that rise from within,
When unheard, comes around,

That sound is peace of mind,
Everything else is unkind,
Running on the subway,
You’ll leave none behind,

Life is not to screw,
Peace is love, is dew,,
Close eyes, open yourself,
Bliss is within you.

So stand up and rise,
You hold your prize,
Everything is within you,
Universe & limitless skies.