Sunday, April 19, 2020

आ ढूँढे


आ ढूँढे ऐसा आसमान,
जहाँ उड़ने में ना रोक हो,
आ ढूँढे ऐसा कारवाँ,
जहाँ चलने में ना टोक हो,

आ ढूँढे ऐसा समय यहाँ,
जो धन का ना गुलाम हो,
आ ढूंढे ऐसा समा यहाँ,
जहाँ मन में केवल राम हो,

आ ढूँढे ऐसा आईना,
जिसमें प्रतिबिंम ना मेरा हो,
आ ढूँढे ऐसा लम्हा कही,
जिसमें सब कुछ ही तेरा हो,

आ ढूँढे ऐसा दाम कही,
जिसमें सब कुछ ही बिकता हो,
आ ढूंदे ऐसा कवि कही,
जो एक शब्द ना लिखता हो.

No comments:

Post a Comment