Friday, December 19, 2025

विद्या लेना भी पाप है


है घर ये तो मुद्राओ का,

शिक्षा अब यहाँ ना मिलती है,

जेबे भरते है सब हर पल,

भिक्षा से दुनिया चलती है,

 

अनुशासन के अब नाम पर,

ताड़न के सब अधिकारी है,

शिक्षक सब हीरे-मोती है,

बस बच्चे यहा विकारी है,

 

ना समझ यहा पर मिलती है,

बस आसा कर दी सब राहें,

मेहनत करना ना जाने ये,

बस तोहफे मे मिलती आँहे,

 

बच्चे पूछे अब खुद से यू,

कैसा हमको अभिशाप है?

क्या इस पावन सी दुनिया में,

विद्या लेना भी पाप है?

 

 

Saturday, December 13, 2025

“The Haze”

 

Sighs slaughtering prerogative of thoughts,

Haziness capturing the eyes,

Symphonic satire is restless,

Life turning purely demonic,

 

Poor scars grunting aloud,

Silence weeping through my door,

Persistence ringing of music scorching,

Dying desires suffocating existence,

 

 

Where’s that enlightening lightning,

Barrier of blindness prowling shares,

Buzz in eyes seems so tantalizing,

Tapping blood isn’t creating fuzz,

   

Emotions dissolved momentarily,

Stillness conquered the motions,

Soul becoming heavier than body,

It’s time to release the goal,

 

Sultry Sun is setting alone,

Trying to erase the useless poetry,

 Painting slowly the carcasses,

 Left with “The Haze” truly - Daunting

 

Thursday, May 15, 2025

अपनी किस्मत

 खुद को खुद से, जीना सिखा  दूँ ,

कबसे लगी यह, प्यास बुझा दूँ,

अब नहीं होता, तिल तिल मरना,

साँसों में अब, आस जगा दूँ,

 

सोचा तूने, जियेगा कैसे,

खून के आंसूं, पियेगा कैसे,

बदला है वक़्त, तू ना जाने,

दिल समझा है, सियेगा कैसे, 

 

छोड़ दिए है, सागर मैंने,

पर्वत के सब, गागर मैंने,

रंगो का संग, रंग सा ही है,

कोरे देखे, झालर मैंने,

 

खुद से खुद पर, संशय पाला,

जब से मैंने, होश संभाला,

नव जीवन अब, उदय हुआ है,

ढाल मैं हूँ और, मैं ही भाला,

 

तोड़ दिए है, व्यूह अब सारे,

खुद ही अपनी, नाव संभाले,

तन्हाई को, संग मे बदला,

अपनी किस्मत, खुद ही संवारें ||

 

Monday, February 19, 2024

समझ


यह कैसे कर्कश बोल है,

जिनका ना कोई तोल है,

 

ऐसा जीवन जीते है हम,

जहा सच का ना कोई मोल है,

 

यहाँ अंजाने इंसानो में,

सब लगते जैसे खोल है,

 

सीखे ना अच्छी आदत हम,

हर शिक्षा अब यहाँ गोल है,

 

जो करदे सबको खुश '-दोस्त',

बनता ऐसा ना घोल है || 

Friday, February 16, 2024

You’re My Ozone Layer

 

No words can craft,

The emotions I feel,                               

Before your aura,

When I kneel,

     

I have surrendered,

My soul to you,

This containment,

Feels like dew,

 

Is it your magic,

Or just my emotions,

A season of spring,

Or tiredness of demotions,

 

You’re just a human,

Or an inseparable part,

Why should it matter,

I shall admire the art,

 

No words can craft,

The bond we share,

In this hazy universe,

You’re my ozone layer

Tuesday, November 21, 2023

छूने की चाहत

उड़ते परिंदो के परों को, छूने की चाहत है,

मधुर संगीत के स्वरों को, छूने की चाहत है,


गम-ए-इश्क में डूबे, पल पल तड़प्ते है,

उन रसीले मयखानों को, छूने की चाहत है,


रंगीनियों में रंगीन, मुस्कुराहटे बटोरते है,

खुशियों की चादरों को, छूने की चाहत है,


बराबर ही होगी, खुदा के दर मे हर ज़िंदगी,

ऐसी ही कुछ चौखटों को, छूने की चाहत है,


नज़दीकियो से हम हारे, रूह है बेजान सी ,

कुछ टूटें हुए दिलों को, छूने की चाहत है,


ख्वाबो से मज़िलो तक, कौन निभायें साथ,

ऐसी कुछ परछाईयों को, छूने की चाहत है || Dr, DV ||

Friday, January 29, 2021

सपनो में खोया


कुछ खोई सी लगी है डगर,
कुछ अंजाना सा लगे नगर,
बढ़ती दिख रही है धुन्ध,
रुकना नही है जवाब मगर,

ना कोई दिख रहा पास है,
मन में हल्की सी आस है,
जाने कब छटे यह कोहरा,
धूप का केवल एहसास है,

शायद ऐसी ही है ज़िंदगी,
कही सफाई, कही गंदगी,
हर कोई ढूँढे है कुछ,
चाहे इश्क़, चाहे बंदगी,

आसान कहाँ है समझना,
आसान कहाँ है चमकना,
धुन्ध मिलती रहेगी, राही,
आसान कहाँ है सिमटना,

ऐसे ही प्रश्नो में खोया सा,
आँखो के नीर से धोया सा ,
वो कहे आ हक़ीक़त में,
और मैं सपनो में सोया सा |

Saturday, December 26, 2020

Silence


The Silence speaks,
More than words,

When the mind wanders,
Into the sea of thoughts,
To generate ideas,
Ideas that can change,
The world outside or inside,
An idea that can create,
Nuisance or harmony,
An idea that can enlighten,
The devil or an angel,
or
Just to revise the past,
Point by point,
To feel the pain,
Or happiness,
To travel through times,
Refreshing old rhymes

Who said, silence is silent,
It speaks louder than words,
Like a revelation,
or a celebration,
Like a sensation,
or an elation,

Silence has a lot in store,
If you can face your soul,
So, wake up to silence,
Experience the tornado,
that silently touches you,
from inside,
without uttering a note... Dr. DV

Saturday, August 15, 2020

बरखा


प्रकृति से इश्क़ का शंखनाद है, 

मौन चित्त का वार्तालाप है,

हर बूँद में छुपा है एक राज़,

टूटे दिल का विलाप है,


सूखे होंठो की मुस्कान है,

बेघरो का एक मकान है 

कितने भाव घुले है इसमे,

एहसासो की जैसे ख़ान है,


खुशी से रोता आकाश है,

किसानो का विश्वाश है,

हज़ारों इच्छाए दिल में दबाए,

मन को करता भ्रमित, पाश है,


तड़पती रूह का इंतज़ार है,

कमसिन जवानी का प्यार है,

हज़ार रंगों का इंद्रधनुष,

नादानी का यह इज़हार है,


भीगते केशो का सूत्रधार है,

तन्हाई का यह मल्हार है,

आईना सा होता है प्रतीत,

जाने किस देव का व्यवहार है,


उलझनो का एक किनारा है,

अंधेरे का एक सितारा है,

अब तक समझ ना पाया कोई,  

इससे क्या रिश्ता हमारा है?